खंडार क्षेत्र में दो महीने से नलों में गंदा पानी, हरिओम कॉलोनी के लोग परेशान
खंडार उपखंड मुख्यालय की हरिओम कॉलोनी में पिछले दो महीनों से दूषित पेयजल सप्लाई से लोग परेशान हैं। आरा मशीन के पीछे स्थित मोहल्ले में नलों से गंदा, बदबूदार और धुंधला पानी आ रहा है, जिसमें मिट्टी और कीड़े तक पाए जा रहे हैं।
शिकायतों के बावजूद नहीं समाधान
कॉलोनीवासियों का कहना है कि जलदाय विभाग को कई बार शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अधिकारियों पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए लोगों में भारी रोष है।
बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर असर
स्थानीय निवासी अंकित शर्मा और ऋषि राज साहू ने बताया कि मजबूरी में इसी दूषित पानी का उपयोग करना पड़ रहा है, जिससे लोगों की तबीयत खराब हो रही है।
बीमारियों का खतरा बढ़ा
नीरू साहू ने बताया कि उनका डेढ़ वर्षीय बेटा पिछले 5 दिनों से उल्टी-दस्त से पीड़ित है। लोगों का कहना है कि गंदे पानी के कारण पेट दर्द, दस्त जैसी बीमारियां फैल रही हैं।
जेईएन पर टालमटोल के आरोप
शिकायत के बावजूद विभागीय जेईएन केवल आश्वासन देकर मामला टाल रहे हैं, जिससे समस्या जस की तस बनी हुई है। लोगो की गंदा पानी की समस्या जल्द निराकरण करने की मांग