बहराइच जिले के थाना रूपएडीहा मे गौ बध का वांछित अभिउक्त गिरेफ्तार
प्रेस विज्ञप्ति
जनपद बहराइच
दिनांकः- 23.04.2026
- गोवध का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
थानाः- रुपईडीहा
श्रीमान पुलिस अधीक्षक बहराइच महोदय श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी महोदय नानपारा श्री पहुप सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री रमेश सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम को मिली सफलता ।
o संक्षिप्त विवरणः-
दिनांक 23.12.2025 को ग्राम चर्दा से ग्राम खैरहनिया जाने वाली रोड पर पिकअप वाहन पर बोरे में जानवर के कुछ मांस होने की मुखबिरी सूचना पर मौके पर थाना स्थानीय पुलिस द्वारा पहुँच कर जाँच की गयी, पिकअप में बोरे में जानवर के कुछ मांस पाये गये जिसके आधार पर पिकअप व जानवर के मांस को कब्जा पुलिस में लेकर मु0अ0सं0 365/2026 धारा 11(1)D पशु क्रुरता अधि0 1960 बनाम कादिर पुत्र जलील अहमद उम्र करीब 26 वर्ष निवासी सीतापुरवा दा0 सहजना थाना रूपईडीहा जनपद बहराइच पंजीकृत करते हुए विवेचना प्रारम्भ की गयी ।
विवेचना के क्रम में बरामदशुदा पशु मांस को नियमानुसार रासायनिक परीक्षण हेतु विधि विज्ञान प्रयोगशाला मथुरा भेजा गया । परिक्षणोपरान्त विधि विज्ञान प्रयोगशाला से प्राप्त परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 3/5/5(a)/8(1) गोवध निवारण अधिनियम की बढ़ोतरी किया गया । मुखबिरी सूचना के आधार पर पुलिस टीम उ0नि0 श्री जितेश सिंह मय हमराही आरक्षी रविन्द्र यादव द्वारा कस्बा रुपईडीहा में रेलवे स्टेशन रूपईडीहा के पास सडक किनारे से समय लगभग 11:55 बजे मुकदमा उपरोक्त के वांछित अभियुक्त कादिर उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी के समय मा0 सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के आदेशों/निर्देशों का पूर्णतः पालन किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही उपरांत माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
o गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-
कादिर पुत्र जलील अहमद उम्र करीब 26 वर्ष निवासी सीतापुरवा दा0 सहजना थाना रूपईडीहा जनपद बहराइच
o अनावरित अभियोग का विवरणः-
मु0अ0सं0 365/2025 धारा 11(1)D पशु क्रुरता अधि0 1960 व धारा 3/5/5(a)/8(1) गोवध निवारण अधिनियम थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच
o गिरफ्तारी का स्थान व समय-
गिरफ्तारी स्थान- कस्बा रुपईडीहा में रेलवे स्टेशन रूपईडीहा के पास सडक किनारे
दिनांक- 23.04.2025 समय- करीब 11.55 बजे
o आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 341/2022 धारा 418/424 IPC थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच
2. मु0अ0सं0 365/2025 धारा 11(1)D पशु क्रुरता अधि0 1960 व धारा 3/5/5(a)/8(1) गोवध निवारण अधिनियम थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच
1. गिरफ्तारी टीम-
2. उ0नि0 जितेश सिंह
3. आ0 रविन्द्र यादव