logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

BJP उम्मीदवार शुभेंदु सरकार पर हमला, पुलिस के सामने मारपीट


कोलकाता :- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान दक्षिण दिनाजपुर जिले के कुमारगंज इलाके में तनाव की खबर सामने आई है। यहाँ BJP के उम्मीदवार शुभेंदु सरकार पर जानलेवा हमला किया गया, जिसमें उनके साथ जमकर मारपीट की गई। मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना उस समय घटी जब शुभेंदु सरकार एक मतदान केंद्र का दौरा करने पहुंचे थे। आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में ही उपद्रवियों के एक समूह ने उन पर अचानक हमला बोल दिया। इस दौरान न केवल उम्मीदवार को शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया, बल्कि उनकी गाड़ी में भी तोड़फोड़ करने की कोशिश की गई। बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह कुमारगंज के एक बूथ पर भाजपा के पोलिंग एजेंट को बैठने से रोकने की खबर मिली थी, जिसके बाद शुभेंदु सरकार वहां पहुंचे और उन्होंने उपद्रवियों को खदेड़ा था। माना जा रहा है कि इसी विवाद के प्रतिशोध में उन पर यह हमला हुआ। अंततः पुलिस ने किसी तरह उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। इलाके में स्थिति फिलहाल तनावपूर्ण बनी हुई है।

0
47 views

Comment