logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बहराइच जिलाधिकारी अच्छय त्रिपाठी व पुलिस अधीछक विश्व जीत श्रीवास्तव ने होमगार्ड भर्ती हेतु एग्जाम के लिए स्कूल का निरिक्षण

प्रेस नोट
जनपद बहराइच
दिनांक: 23.04.2026

- *जिलाधिकारी महोदय श्री अक्षय त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक महोदय श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत परीक्षा केन्द्र का किया गया निरीक्षण तथा नकलविहीन, निष्पक्ष, सकुशल परीक्षा कराये जाने हेतु दिये गये निर्देश*

दिनांक: 25, 26, 27 अप्रैल 2026 को जनपद के कुल 10 परीक्षा केन्द्रों पर होमगार्ड भर्ती परीक्षा होना प्रस्तावित है जिसे सकुशल, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से आज दिनांक 23.04.2026 को जिलाधिकारी महोदय बहराइच श्री अक्षय त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक महोदय बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा संयुक्त रूप से तारा महिला इंटर कॉलेज, बहराइच स्थित परीक्षा केन्द्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर श्री आय़ुष विक्रम सिंह भी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा परीक्षा केन्द्र की समस्त व्यवस्थाओं का गहनता से अवलोकन किया गया। इस क्रम में परीक्षा कक्षों की बैठने की व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास द्वारों पर सुरक्षा प्रबंध, अभ्यर्थियों की चेकिंग हेतु बनाए गए फ्रिस्किंग प्वाइंट तथा बैरिकेडिंग आदि का निरीक्षण किया गया।

इस दौरान अधिकारियों द्वारा केन्द्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा पूर्णतः पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण में सम्पन्न कराई जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही या अव्यवस्था न होने पाए। साथ ही समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए, संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरती जाए तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जाए। इसके अतिरिक्त, परीक्षा अवधि में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने, भीड़ नियंत्रण करने तथा अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा अभ्यर्थियों के साथ शालीन एवं सहयोगात्मक व्यवहार सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। साथ ही शासन की मंशा के अनुरूप परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराये जाने हेतु निर्देशित करते हुए बताया गया कि किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

मीडिया सेल, बहराइच

0
67 views

Comment