प्रशिक्षण से अनुपस्थित पर सहायक ग्रेड 3 अरविंद रैकवार निलंबित
प्रशिक्षण से अनुपस्थिति पर सहायक ग्रेड 3 अरविंद रैकवार निलंबित
➡️
कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी ऊषा परमार द्वारा जनगणना 2027 के द्वितीय बैच के प्रगणक प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड 3 अरविंद रैकवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की कार्यवाही की गई है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं नगरीय चार्ज जनगणना अधिकारी नगर पालिका पन्ना द्वारा अरविंद रैकवार को प्रगणक नियुक्त किया गया था। प्रगणक द्वारा शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय पन्ना में 21 अप्रैल से आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण के प्रथम दिवस उपस्थिति दर्ज नहीं कराई गई। बुधवार को उनके कार्यालय में मोबाइल के माध्यम से इसकी सूचना दी गई। इस पर उप संचालक कृषि द्वारा जनगणना प्रशिक्षण में उपस्थित होने के लिए संबंधित को मौखिक निर्देश दिए गए। इसके उपरांत अरविंद रैकवार दोपहर 2ः40 बजे प्रशिक्षण स्थल पर उपस्थित होकर एवं हस्ताक्षर करने के तुरंत बाद प्रशिक्षण हाल से बाहर चले गए।
प्रमुख जनगणना अधिकारी द्वारा लोकसेवक का उक्त कृत्य म.प्र. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 में निहित प्रावधानों के प्रतिकूल होने तथा म.प्र. सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील नियम 1966 व जनगणना अधिनियम 1948 की धारा 11 के तहत दण्डनीय होने पर निलंबन की कार्यवाही की है। निलंबन अवधि में निलंबित कर्मचारी को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त करने की पात्रता होगी।
#JansamparkMP #panna
Jansampark Madhya Pradesh
Census India 2027