मोरनी हिल्स के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जागरूकता शिविर, गर्भवती महिलाओं की मुफ्त जांच
मोरनी (पंचकूला), 23 अप्रैल। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरनी हिल्स में वीरवार को डॉ. सुनील दहिया, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी के आदेशानुसार वेलफेयर सेंटर फॉर पर्सन्स विद स्पीच एंड हियरिंग इम्पेयरमेंट, रायपुररानी (पंचकूला) द्वारा एक विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर के दौरान संस्थान की टीम ने मरीजों और उनके परिजनों को मूक-बधिर बच्चों के लिए उपलब्ध शैक्षणिक सुविधाओं और विशेष विद्यालयों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस पहल का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए जागरूकता बढ़ाना रहा।
कार्यक्रम में डॉ. महावीर सिंह की अध्यक्षता में जनरल हॉस्पिटल पंचकूला की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. आकांक्षा द्वारा गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क जांच की गई। जांच के अंतर्गत उच्च रक्तचाप, मधुमेह, वजन और गर्भस्थ शिशु की धड़कन सहित विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण किए गए।
इस मौके पर एलएचवी सुषमा रानी, एएनएम पूनम सूद, पंकज वर्मा और मंजीत ने गर्भवती महिलाओं को पोषक आहार और परिवार नियोजन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।
कार्यक्रम में टेक्नोलॉजी ऑफिसर संदीप कुमार, नीलम कुमारी, योगेश कुमार, नर्सिंग ऑफिसर, एलएचवी सुषमा रानी, एएनएम पूनम सूद, पंकज वर्मा, बोती देवी, सागर, सुनील, आशा वर्कर हेमलता सहित कई स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।
#samacharsansarnews24 #मोरनीहिल्स #स्वास्थ्यशिविर #गर्भवतीमहिलाएं #जागरूकताअभियान #पंचकूला #स्वास्थ्यसेवा #मूकबधिरबच्चे