logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बेगूं में तीन दिवसीय स्काउट-गाइड परीक्षण शिविर सम्पन्न, सेवा कार्यों के साथ दिया सामाजिक संदेश

बेगूं। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ बेगूं के तत्वाधान में तीन दिवसीय द्वितीय एवं तृतीय सोपान परीक्षण शिविर का आयोजन 21 से 23 अप्रैल 2026 तक स्थानीय कार्यालय नवीन स्कूल, बेगूं में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

स्थानीय संघ सचिव शिवराज गोस्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि द्वितीय एवं तृतीय सोपान उत्तीर्ण करने वाले स्काउट-गाइड के लिए राज्य पुरस्कार प्राप्त करने हेतु इस परीक्षण को पास करना अनिवार्य है। शिविर के दौरान प्रतिभागी बच्चों को स्काउट-गाइड की विभिन्न गतिविधियों के साथ-साथ सेवा कार्य की मूल भावना से भी अवगत कराया गया।

शिविर में स्काउट-गाइड के उपप्रधान गोपाल कृष्ण शर्मा ने सभी प्रतिभागियों को गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और नए सदस्यों को प्रेरित करने का संदेश दिया।

शिविर के अंतिम दिन एसीबीओ कन्हैयालाल धाकड़, साक्षरता ब्लॉक अधिकारी सागरमल पटवा, हम्मीर सिंह राजपूत एवं प्रधानाचार्या आशारानी बैरागी सहित अन्य स्काउट-गाइड सदस्यों ने विभिन्न स्थानों पर सेवा कार्य करते हुए पक्षियों के लिए पानी के परिंडे बांधने का सराहनीय कार्य किया।

इस अवसर पर मनोज कुमार बोहरा (व्याख्याता एवं कोषाध्यक्ष), मुकेश कुमार धाकड़, मुकेश कुमार वैष्णव (सह सचिव), प्रेम शंकर तेली, ललित सिंह एवं रामकरण सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, सेवा भाव एवं सामाजिक जिम्मेदारी का विकास हुआ, जो स्काउट-गाइड की मूल भावना को सशक्त करता है।

12
547 views

Comment