logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

एम.आर.पी.डी राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ा में पृथ्वी दिवस 2026 उत्साह और जागरूकता के साथ संपन्न " धरती के संरक्षण का संकल्प "

तलवाड़ा-होशियापुर, 23 अप्रैल ( अर्श ) : महंत राम प्रकाश दास राजकीय महाविद्यालय, तलवाड़ा में “हमारी शक्ति, हमारा ग्रह” विषय के अंतर्गत पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा स्पॉन्सर एवं प्रिंसिपल डॉ. राजीव खोसला के नेतृत्व और कोऑर्डिनेटर प्रो. प्रीति चौधरी की देख-रेख में पृथ्वी दिवस 2026 बड़े उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया।
यह कार्यक्रम भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा स्पॉन्सर किया गया था, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, जैविक विविधता, वनस्पति और जीव-जंतुओं का संरक्षण तथा प्लास्टिक के उपयोग में कमी लाने के प्रति जागरूकता फैलाना था।
इस समय पर महाविद्यालय द्वारा एक पर्यावरण जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नारों, फ्लेक्स बोर्डों, प्लेकार्ड्स तथा पोस्टरों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाई। रैली के दौरान पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की " मौसम ऐप " के प्रचार पर विशेष बल दिया गया। इस ऐप को पोस्टरों पर प्रदर्शित किया गया तथा लोगों को मौसम संबंधी जानकारी और सेवाओं से अवगत रहने के लिए इसे डाउनलोड करने हेतु प्रेरित किया गया। इसके पश्चात महाविद्यालय में पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान भी आयोजित किया गया।
पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने हेतु संदेशों से युक्त बोर्ड नगर के समीप स्थित प्रमुख पर्यटन स्थलों पर स्थापित किए गए, जिनमें पोंग डैम क्षेत्र भी शामिल है।
समारोह से पूर्व एन.एस.एस इकाई द्वारा कपड़े के थैले बनाने का विशेष अभियान चलाया गया। छात्रों एवं कर्मचारियों से पुराने कपड़े एकत्रित किए गए और ‘फैशन लैब’ में प्रो. सुमन बाला एवं स्टॉफ सदस्यों के निर्देशन में पर्यावरण-अनुकूल थैले तैयार किए। इस अभियान के तहत लगभग 100 कपड़े के थैले तैयार कर आसपास के क्षेत्रों एवं गोद लिए गए गाँव भेड़ा में वितरित किए गए।

पृथ्वी दिवस के अवसर पर कॉलेज में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विषयों को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। नारा लेखन प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रों ने स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्त जीवन का संदेश दिया। इसके अतिरिक्त जीव-जंतुओं और वनस्पतियों के संरक्षण पर आधारित वीडियो प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्रों ने जैविक विविधता और प्राकृतिक संसाधनों के महत्व को उजागर किया। कार्यशील मॉडल प्रतियोगिता में छात्रों ने पर्यावरणीय समस्याओं के वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत किए।

सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देते हुए कॉलेज परिसर और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। एन.एस.एस इकाई द्वारा गोद लिए गए ‘भेड़ा’ गाँव का दौरा भी किया गया, जहां छात्रों ने ग्रामीणों को कपड़े के थैले वितरित किए और प्लास्टिक के उपयोग को छोड़ने का संदेश दिया। इस दौरान “हमारा शहर सुंदर है—आइए, इसे सुंदर और हरा-भरा बनाए रखें” का संदेश भी दिया गया।
पर्यावरण जागरूकता के तहत कॉलेज और पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के लोगो वाले डिस्प्ले बोर्ड प्रमुख स्थानों पर लगाए गए, जिनके माध्यम से लोगों को स्वच्छ और हरित वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर प्रिंसिपल डॉ. राजीव खोसला ने छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए पर्यावरण संरक्षण को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने पर जोर दिया।
इस समय छात्रों ने पृथ्वी की सुरक्षा में अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन “हमारी शक्ति ही हमारा ग्रह है” संदेश के साथ हुआ ... अजय कुमार अर्श

197
7679 views

Comment