logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पलिया विधानसभा में भाजपा मंडल अध्यक्षों और महामंत्रियों की अहम बैठक संपन्न

संवाददाता:आकाश सिंह(Aima)खीरी।

पलिया विधानसभा क्षेत्र में भाजपा संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति को लेकर मंडल अध्यक्षों एवं महामंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला उपाध्यक्ष आदरणीय बड़े भाई श्री आशू मिश्रा जी ने उपस्थित पदाधिकारियों को संगठनात्मक मजबूती, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनसंपर्क अभियान को लेकर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया।
बैठक के दौरान संगठन विस्तार, आगामी अभियानों की तैयारियों तथा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर पलिया विधानसभा के समस्त मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री मौजूद रहे।
भाजपा जिला मंत्री राकेश अर्कवंशी ने कहा कि पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने के लिए सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की एकजुटता ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है।

6
1023 views

Comment