logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भोपाल में जिला पंचायत सीईओ इला तिवारी का ग्रामीण क्षेत्रों का निरीक्षण, विकास कार्यों में तेजी के निर्देश


भोपाल, प्रतिनिधि। जिला पंचायत सीईओ श्रीमती इला तिवारी ने गुरुवार को भोपाल जिले के ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर विभिन्न पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए। ग्राम पंचायत मेंडोरा में निर्माणाधीन पंचायत भवन का निरीक्षण करते हुए सीईओ ने मुख्य कार्यपालन इंजीनियर, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा को निर्देशित किया कि भवन निर्माण कार्य आगामी डेढ़ माह में पूर्ण किया जाए। साथ ही उन्होंने शेड निर्माण कार्य एवं बंद पड़े बायोगैस प्लांट का निरीक्षण कर उसे शीघ्र पुनः प्रारंभ करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में श्रीमती तिवारी ने ग्राम पंचायत सिकंदराबाद, आंवला मुगलिया छाप तथा केरवा नदी के उद्गम स्थल का भी दौरा किया। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, अमृत सरोवर योजना, तालाब गहरीकरण एवं जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत संचालित कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर जनपद पंचायत फंदा की सीईओ शिवानी मिश्रा, मुख्य कार्यपालन यंत्री जितेंद्र अहिरवार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

18
551 views

Comment