logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

दिल्ली में पहली बार लोककल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सिविल सेवकों को सम्मानित करने की गौरवशाली परंपरा का शुभारंभ हुआ है।

दिल्ली में पहली बार लोककल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सिविल सेवकों को सम्मानित करने की गौरवशाली परंपरा का शुभारंभ हुआ है।

सिविल सेवा दिवस के अवसर पर माननीय उपराज्यपाल श्री तरनजीत सिंह संधु जी की गरिमामयी उपस्थिति में समर्पित अधिकारियों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी ने अखिल भारतीय सिविल सेवा को राष्ट्र की सशक्त प्रशासनिक रीढ़ कहा था। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी उसी विरासत को नई ऊर्जा देते हुए प्रशासन को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह, संवेदनशील और जनकेंद्रित बना रहे हैं। विकसित भारत के संकल्प के साथ दिल्ली भी विकसित दिल्ली के लक्ष्य की ओर दृढ़ता से अग्रसर है।

इस राष्ट्रनिर्माण यात्रा में हमारे सिविल सेवकों की भूमिका केवल व्यवस्था संचालन तक सीमित नहीं, बल्कि जनविश्वास, पारदर्शिता, सेवा और परिवर्तन की आधारशिला है। दिल्ली के जन-जन से जुड़कर, सहभागिता और समर्पण के भाव से विकसित दिल्ली का निर्माण करना है।

सभी सम्मानित अधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

#CivilServicesDay

4
392 views

Comment