उत्तराखंड के जिले पौड़ी के पौड़ी मुख्यालय में गुलदार का आतंक बरकरार...
पौड़ी: जिला मुख्यालय से सटे मात्र १० किमी दूरी पर एक गांव बमठी में ६० वर्षीय महिला हुई गुलदार की शिकार। सुबह खेत में काम करती हुई महिला पर गुलदार ने हमला किया और शव को पास की झाड़ी में ले गया। ग्रामीणों ने शोर मचाकर शव को गुलदार के मुंह से छुड़ाया। इससे पहले भी आस पास के गांवों में कई लोग गुलदार के हमले में अपनी जान गवां बैठे है। ग्रामीणों ने सरकार और वनविभाग के खिलाफ अपना आक्रोश जाहिर किया।
गुलदार के हमले से बचाव के लिए कुछ आवश्यक निर्देश दिए जाते हैं:
१. अकेले जंगल न जाएं, हमेशा 3-4 लोगों के समूह में रहें।
२. सुबह और शाम के समय जब गुलदार ज्यादा सक्रिय होते हैं बाहर जाने से बचें।
३. जंगल या खेतों के रास्ते चलते हुए बात करें या शोर मचाएं।
४. छोटे बच्चों और बुजुर्गों को घर से बाहर अकेला न छोड़ें।