logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

माकुम–सैखोवा (सदिया) रेलपथ सुरक्षा समिति की वर्धित सभा धौला के गोर्खा भवन में सम्पन्न हुई।

सैखोवाघाट :- 22 अप्रैल, 2026, बुधवार को धौला के ‘गोरखा भवन’ में ‘माकुम–सैखोवा (सदिया) रेलपथ सुरक्षा समिति’ द्वारा क्षेत्र के विभिन्न दलों एवं संगठनों को लेकर एक विस्तारित बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता सैखोवा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य श्री शांतनु दास ने की। बैठक में पिछले वर्षों के कार्यों तथा भविष्य की कार्ययोजना के संबंध में सचिव धीरेंद्र डेका ने अपना वक्तव्य प्रस्तुत किया। उन्होंने ने सभा को अवगत कराया कि उत्तर-पूर्व रेलवे का माकुम–डांगरी खंड, जो पूर्व डिब्रू–सदिया रेलवे का एक महत्वपूर्ण भाग है और जिसका निर्माण 1881 में असम रेलवे एंड ट्रेडिंग कंपनी द्वारा किया गया था, उसे सैखोवा (वर्तमान धौला ) तक विस्तारित किया जाना चाहिए, जो 1950 के असम के भयंकर भूकंप से पहले अंतिम स्टेशन था।

भूकंप में सैखोवा का अंतिम स्टेशन नष्ट हो जाने के कारण रेलपथ को डांगरी तक सीमित किया गया , जो सैखोवा से लगभग छः सात किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस प्रकार, उस समय से लगभग 75 वर्ष बीत जाने के बाद भी सदिया सह-जिले के दक्षिणी तट के लोग रेल संपर्क सुविधा से वंचित है।

यदि इस रेलपथ का विस्तार किया जाता है, तो यह असम के पूर्वतम भाग में स्थित भारत के एक महत्वपूर्ण नदी बंदरगाह से जुड़ जाएगा, अर्थात ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे स्थित अंतर्देशीय जलमार्ग संख्या 2 से। यहाँ यात्री, पार्सल और माल परिवहन की अपार संभावनाएँ हैं। इसके अलावा, चीन सीमा के निकट स्थित होने के कारण इसका सामरिक महत्व भी अधिक है।

वर्ष 2012 के बजट घोषणा के अनुसार, माकुम–डांगरी खंड को सैखोवा तक विस्तारित (वास्तव में पुनः प्रारंभ) करने के प्रस्ताव को रेलवे बोर्ड द्वारा स्वीकृति दी गई थी, लेकिन तब से यह प्रस्ताव स्थगित अवस्था में पड़ा हुआ है।

समिति के कोषाध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्य क्रमशः श्री अर्जुन बरुआ और श्री प्रकाश दत्ता ने भी समिति के कार्यों के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए। उक्त सभा में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों जैसे अखिल असम छात्र संस्था आंचलिक समिति के अभिनन्दन कलिता, अखिल असम बंगाली युवा छात्र फेडेरेशन केंद्रीय समिति के सचिव अजीत देवनाथ, अखिल असम गोर्खा छात्र संस्था के केंद्रीय समिति के सचिव नुमल छेत्री, सोनोवाल कछारी छात्र संस्था के रितुपर्न सोनोवाल,रंटु सोनोवाल, कलिता जनगोष्ठीय छात्र परिषद के जितु कलिता, अखिल असम चाय जनजाति छात्र संस्था के राजेश गंजु, मारवाड़ी युवा मंच के राजेश वर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता सीमांत शर्मा,हेम गोगोई आदि ने सभा को सम्बोधित किया।संतोषजनक बात यह रही कि बैठक में उपस्थित विभिन्न दलों और संगठनों के प्रतिनिधियों ने समिति के कार्यों में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन प्रदान किया।

0
12 views

Comment