logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गजरौला के मौलाना के बेटे का फिल्मी अंदाज में अपहरण, 25 लाख की फिरौती के बाद रिहाई—गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने बदमाश दबोचे

गढ़मुक्तेश्वर: गजरौला में मदरसा चलाने वाले मौलाना कारी शकील के बेटे फाजिल के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में अपहरण कर 25 लाख रुपये की फिरौती वसूल ली। हालांकि, गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया।
जानकारी के अनुसार, फाजिल देवबंद से बस के जरिए मेरठ पहुंचा था और वहां से गजरौला जाने के लिए कार में बैठा। थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव अल्लाहबख्शपुर के पास कार में पहले से मौजूद तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर उसका अपहरण कर लिया।
इसके बाद आरोपी उसे दादरी ले गए, जहां एटीएम कार्ड से 75 हजार रुपये निकाले गए। फिर फाजिल के फोन से उसके पिता को कॉल कर 25 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई और जान से मारने की धमकी दी गई।
पहले पिता 8 लाख रुपये लेकर पहुंचे, लेकिन बदमाशों ने रकम कम बताकर लेने से इनकार कर दिया। बाद में 24 घंटे का अल्टीमेटम देकर एटा बुलाया गया, जहां पूरी 25 लाख की रकम वसूली गई।
रकम मिलने के बाद बदमाशों ने छात्र को हापुड़ जनपद में छोड़ दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तेजी से कार्रवाई कर आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस अब पूरे गैंग से पूछताछ कर अन्य वारदातों के खुलासे में जुटी है।

0
12 views

Comment