logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

किसान गोष्ठी में त्रिमूर्ति कम्पनी का इनाम खीरा उगाने वाले किसानों का सम्मान, उन्नत खेती की दी गई विस्तृत जानकारी

कछौना (हरदोई) :- त्रिमूर्ति प्लांट साइंस के तत्वावधान में मौर्या बीज भंडार, गोपी मार्केट, फल मंडी कछौना (बालामऊ, हरदोई) द्वारा एक भव्य किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया।
गोष्ठी के दौरान उन प्रगतिशील किसानों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिन्होंने त्रिमूर्ति कंपनी के इनाम खीरा की सफल खेती की। इन किसानों को उपहार मौर्या बीज भंडार के प्रोपराइटर माननीय रघुनाथ प्रसाद मौर्य के हाथों द्वारा प्रदान किए गए।

सम्मानित किसानों में प्रमुख रूप से शामिल रहे:
राजकुमार कश्यप (ग्राम हथौड़ा) – 3 बीघा, शिव शंकर (हथौड़ा) – 5 बीघा, नरेश (हथौड़ा) – 3 बीघा, विनीत कश्यप (हथौड़ा) – 2 बीघा, पंकज (हथौड़ा) – 1 बीघा, रामकिशोर मौर्य (अरसेनी) – 2 बीघा, अमरीश कश्यप (हथौड़ा) – 1 एकड़, रईस अली (हथौड़ा) – 3 बीघा, संजय (हथौड़ा) – 4 बीघा तथा नंदकिशोर मौर्य (लोनाहरा) – 3 बीघा में खीरे की खेती की।

गोष्ठी में त्रिमूर्ति प्लांट साइंस के एरिया मैनेजर सचिन गंगवार जी ने किसानों को आधुनिक खेती के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इनाम खीरा की उन्नत खेती, बेहतर उत्पादन तकनीक एवं बाजार की मांग के अनुसार फसल उत्पादन के बारे में जानकारी दी।
वहीं मार्केट डेवलपमेंट ऑफिसर सुमित सिंह ने किसानों को आगामी फसलों जैसे धान, मक्का, ज्वार, बाजरा, चारा एवं सब्जियों—भिंडी, लौकी, तोरई, कद्दू, करेला—की खेती के सही समय, बुवाई विधि तथा उन्नत किस्मों के चयन के बारे में विस्तार से बताया।
साथ ही शाक्य आशीष सिंह मौर्य (एम.एससी. कृषि) ने किसानों को वैज्ञानिक एवं आधुनिक खेती के तरीकों की जानकारी देते हुए उर्वरकों (फर्टिलाइजर) के संतुलित उपयोग पर विशेष जोर दिया। उन्होंने बताया कि अधिक मात्रा में उर्वरकों के प्रयोग से लागत बढ़ जाती है तथा फसल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है, जिससे किसानों का मुनाफा कम हो जाता है। संतुलित पोषण एवं सही तकनीक अपनाकर कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है।
कार्यक्रम के अंत में मौर्या बीज भंडार की ओर से सभी किसानों को एक-एक टॉर्च भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही त्रिमूर्ति प्लांट साइंस की ओर से सभी किसानों के लिए नाश्ता एवं पानी की व्यवस्था की गई तथा गोष्ठी के समापन पर सभी किसानों को नाश्ता कराकर सम्मानपूर्वक उनके घर के लिए विदा किया गया।
यह किसान गोष्ठी किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी, ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुई।

रिपोर्ट :- शाक्य आशीष सिंह मौर्य (न्यूज़ रिपोर्टर)

0
0 views

Comment