कानपुर नगर। Ex-Servicemen Contributory Health Scheme (ECHS) की त्रैमासिक सलाहकार समिति एवं ओपन फोरम की बैठक
कानपुर नगर। Ex-Servicemen Contributory Health Scheme (ECHS) की त्रैमासिक सलाहकार समिति एवं ओपन फोरम की बैठक 18 अप्रैल 2026 को 1200 बजे 7 AF Hospital परिसर में आयोजित की गई। बैठक में Armed Forces Veterans एवं उनके आश्रितों को बेहतर, सुलभ और प्रभावी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष रूप से चर्चा की गई।
बैठक में AOC 7 AFH, Registrar, C Adm O, MOs, OIC ECHS कानपुर सहित ECHS के सदस्य उपस्थित रहे। अधिकारियों द्वारा पिछली बैठक में उठाए गए बिंदुओं पर प्रगति की जानकारी साझा की गई। साथ ही नए बिंदुओं पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। टॉयलेट की उपयोगिता और कमी के बारे में विस्तार से चर्चा के उपरांत निर्णय लिया गया कि एक नए बड़े टॉयलेट रूम की आवश्यकता है। जिसके लिए प्रपोजल बनाया जाएगा।
ओपन फोरम के दौरान पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में बताया गया कि कानपुर के कल्याणपुर क्षेत्र में ECHS विंग खोलने की प्रक्रिया प्रगति पर है, जिससे स्थानीय स्तर पर Veterans एवं उनके आश्रितों को अधिक सुविधाजनक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
इसके अतिरिक्त, 7 AFH परिसर में जन औषधि स्टोर स्थापित करने की कार्यवाही भी प्रगति पर है, जिससे गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध कराई जा सकेंगी।
बैठक में सभी पूर्व सैनिकों से सकारात्मक और सक्रिय सहभागिता का आग्रह किया गया, ताकि सामूहिक सुझावों के आधार पर चिकित्सा व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सके। प्रतिभागियों ने Armed Forces Veterans के हित में निरंतर समन्वय एवं सहयोग बनाए रखने का आश्वासन दिया।
बैठक का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसके पश्चात चाय एवं अल्पाहार की व्यवस्था की गई।