logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

स्मार्ट मीटर के खिलाफ मौदहा में फूटा गुस्सा, बिजली विभाग कार्यालय का घेराव, अनशन शुरू

मौदहा/हमीरपुर: स्मार्ट मीटर हटाए जाने की मांग को लेकर गुरुवार को मौदहा कस्बे में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। दर्जनों की संख्या में लोगों ने सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया और विद्युत विभाग के कार्यालय का घेराव कर वहीं धरने पर बैठ गए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अनशन भी शुरू कर दिया।
बिजली उपभोक्ता
मौदहा में स्मार्ट मीटर के विरोध में आम लोगों के साथ-साथ विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता पहले भी कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं और अधिकारियों को ज्ञापन सौंप चुके हैं। बावजूद इसके समस्या का समाधान नहीं होने से नाराज लोगों ने एक बार फिर आंदोलन का रास्ता अपनाया।
गुरुवार को जब प्रदर्शनकारी विद्युत विभाग कार्यालय पहुंचे तो वहां कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं मिला और काउंटर भी बंद मिले। इससे आक्रोशित लोगों ने कार्यालय परिसर में ही डेरा डाल दिया और अनशन शुरू कर दिया।
प्रदर्शन में शामिल महिलाओं और पुरुषों ने सड़कों पर उतरकर बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार हल्लाबोल किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि बिल जमा करने के बावजूद बिजली आपूर्ति नियमित नहीं हो रही है। भीषण गर्मी में बिजली कटौती से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि:
स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर लगाए जाएं
बिजली बिलों की जांच कराई जाए
बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार किया जाए
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
इस प्रदर्शन की अगुवाई संदीप बाल्मीकि, याकूब गड्डी और रमजानी ने की।

7
387 views

Comment