*27 अप्रेल को गौ सम्मान दिवस पर ज्ञापन देंगे*
*27 अप्रेल को गौ सम्मान दिवस पर ज्ञापन देंगे*
गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने, गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने व गौ सेवा के लिए सशक्त कानुन बनाने की मांग को लेकर इन दिनों गौ सम्मान आव्हान अभियान क्षेत्र में चलाया जा रहा है। 27 अप्रेल को गौ सम्मान दिवस पर ज्ञापन भी दिया जाएगा।
गौसेवकों द्वारा इन दिनों नगर समेत अंचल में गांव, मजरे व टोले में जाकर बैठके लेकर अभियान के बारे में जानकारी देकर पत्रक भेंट व हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। ताकि अभियान में अधिक से अधिक लोग जुड सके।
27 अप्रैल को गौ सम्मान दिवस मनाया जाएगा। इसके तहत सुबह 10 बजे गौसेवक स्थानीय लोह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल बस स्टैंड पर एकत्रित होकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम एसड़ीएम प्रियंका मिमरोट को ज्ञापन दिया जाएगा।