*हरदोई*
समाजवादी पार्टी के तमाम बड़े नेताओं को प्रशासन द्वारा किया गया हाउस अरेस्ट
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के निर्देश पर जनपद हरदोई के विधानसभा क्षेत्र बिलग्राम अंतर्गत ग्राम गढ़ी रसूलपुर निवासी श्री राम रहीम कुशवाहा की पुत्री की दबंग व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार से की गई निर्मम हत्या की जानकारी लेने और शोकाकुल परिवार से संवेदना व्यक्त करने तथा न्याय की माँग को मजबूती से उठाने हेतु एक प्रदेश स्तरीय प्रतिनिधिमंडल गठित किया गया था, जिसमें श्री शराफत अली, श्री आर एस कुशवाहा, डॉक्टर राजपाल कश्यप, श्री मोहम्मद शकील नदवी, डॉक्टर अरुण कुमार मौर्य, डॉक्टर एस पी सिंह कुशवाहा, बृजेश कुमार टिल्लू, प्रदीप कुशवाहा, नाजिम खान, अनुराग यादव, विक्रम कुशवाहा और ऊषा वर्मा आदि नेताओं का सामिल होना था।
ऊषा वर्मा द्वारा जानकारी के अनुसार प्रशासन ने कल रात से हाउस अरेस्ट कर लिया, जिससे प्रतिनिधिमंडल का पीड़ित परिवार तक पहुँचना संभव नहीं हो सका। इस कार्रवाई ने लोकतांत्रिक अधिकारों और जनसेवा के कर्तव्य पर ही रोक लगा दी और यह सवाल खड़ा करता है कि जब एक जनप्रतिनिधि दुखी परिवार के साथ खड़ा होना चाहता है तो उसे ही कैद कर दिया जाता है।
*रिपोर्टर यूनुश सिद्दीकी
हरदोई*