गंगा एक्सप्रेस-वे तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री योगी का हरदोई दौरा आज
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गंगा एक्सप्रेस-वे तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री योगी का हरदोई दौरा आज
हरदोई, 23 अप्रैल 2026:
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज हरदोई दौरा गंगा एक्सप्रेस-वे के आगामी लोकार्पण (29 अप्रैल) से पूर्व तैयारियों की समीक्षा के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
मुख्यमंत्री मल्लावां स्थित कार्यक्रम स्थल पर निरीक्षण करेंगे तथा प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। इस दौरान वे हरदोई, उन्नाव, शाहजहांपुर व कन्नौज के जनप्रतिनिधियों और संगठन पदाधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे।
प्रशासनिक और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर यह दौरा अहम माना जा रहा है, जिससे कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा।
रिपोर्टर: सत्यपाल चौधरी