logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हरदोई में आज सीएम योगी आदित्यनाथ का दौरा: मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

*हरदोई*
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज हरदोई दौरा है। यह दौरा खास तौर पर गंगा एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण (29 अप्रैल) से पहले तैयारियों की समीक्षा के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

📍 पूरा कार्यक्रम (23 अप्रैल 2026)

➡ लखनऊ से प्रस्थान
3:30 बजे – 5, कालिदास मार्ग, लखनऊ से कार द्वारा रवाना
3:35 बजे – ला मार्टिनियर कॉलेज ग्राउंड, लखनऊ (हेलीपैड) पहुंचना

➡ हरदोई आगमन:
3:35 बजे – हेलीकॉप्टर से प्रस्थान
4:05 बजे – हेलिपैड, मल्लावां (हरदोई) पहुंचना
4:10 बजे – कार्यक्रम स्थल, मल्लावां पहुंचना

➡ मुख्य कार्यक्रम
4:10 से 5:10 बजे तक
प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे से संबंधित सभा स्थल का निरीक्षण
तैयारियों की समीक्षा
हरदोई, उन्नाव, शाहजहांपुर व कन्नौज के जनप्रतिनिधियों और संगठन पदाधिकारियों के साथ बैठक।

➡ वापसी कार्यक्रम
5:10 बजे – कार्यक्रम स्थल से प्रस्थान
5:15 बजे – हेलिपैड, मल्लावां
5:20 बजे – हेलीकॉप्टर से लखनऊ के लिए प्रस्थान
5:50 बजे – ला मार्टिनियर कॉलेज ग्राउंड, लखनऊ आगमन
5:55 बजे – 5, कालिदास मार्ग (आवास) पहुंचना

हरदोई में मुख्यमंत्री का यह दौरा आगामी गंगा एक्सप्रेस-वे उद्घाटन की तैयारियों को लेकर बेहद अहम है। प्रशासनिक और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक भी प्रस्तावित है, जिससे कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति तय की जाएगी।
*रिपोर्टर यूनुश सिद्दीकी
हरदोई*

6
320 views

Comment