logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

महाराष्ट्र में गर्मी का संकट

राहील शाह मीडिया न्यूज़ | रायगड
📅 दिनांक: 23 अप्रैल 2026 | गुरुवार
🔥 रायगड में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 35 से 40 डिग्री के पार
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिला में आज गुरुवार को भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जिससे आम जनजीवन पर खासा असर देखने को मिल रहा है।
दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। लोग जरूरी काम के अलावा घरों से बाहर निकलने से बचते नजर आए। खासकर बुजुर्ग और बच्चों को ज्यादा सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।
🌡️ स्वास्थ्य विभाग की सलाह:
ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं
धूप में निकलते समय सिर को ढककर रखें
दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक बाहर निकलने से बचें

0
25 views

Comment