logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

20 साल बड़ी गर्लफ्रेंड का मर्डर:

20 साल बड़ी गर्लफ्रेंड का मर्डर: फरीदाबाद में पैर से गला दबाकर नाले में फेंका
बोला.मैं शादीशुदा, ब्लैकमेल कर रही थी, स्ट्रीट डॉग ने शव ढूंढा था
फरीदाबाद। नाले में मिले 42 वर्षीय अनीता का शव मिलने के मामले में क्राईम ब्रांच ने बड़ा खुलासा करते हुए महिला से 20 साल छोटे बॉयफ्रेंड ब्रहमजीत को गिरफ्तार कर लिया है, ब्रह्मजीत ने गला घोंटकर की थी। युवक ने पहले जमीन पर पटका, फिर पैर से गला दबाया और गंदे नाले में फेंक दिया।
एसीपी क्राईम अमन यादव ने हत्या के संदर्भ में जानकारी देते हुए बताया कि दोनों की मुलाकात डेढ़ साल पहले हुई थी, जिसके बाद वो रिलेशन में आए। एक साल पहले जब युवक की शादी हो गई तो उसने महिला से दूरी बना ली। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसके बाद से अनीता उसे ब्लैकमेल कर रही थी, जिसके चलते उसने महिला का मर्डर कर दिया।
महिला के लापता होने के 6 दिन बाद दो लावारिस कुत्तों ने उसके शव को ढूंढ निकाला था। खास बात यह थी कि ये वही कुत्ते थे, जिन्हें महिला रोजाना अपने हाथों से रोटी खिलाती थी। महिला के लापता होने के बाद से ही दोनों मायूस दिखाई दे रहे थे। अब मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उस पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब मामले में आगे की जांच कर रही है।
गौरतलब है कि गांव कबूलपुर की रहने वाली अनीता देवी की मुलाकात गांव के रहने वाले ब्रहमजीत से करीब डेढ़ साल पहले हुई थी। जिसके बाद दोनों की दोस्ती हो गई और दोनों रिलेशन में आ गए। लेकिन जनवरी 2025 में ब्रहमजीत की शादी हो गई। जिसके बाद ब्रहमजीत ने अनीता से मिलना बंद कर दिया। दोनों के बीच मिलने को लेकर अक्सर कॉल पर विवाद होने लगा।
महिला अनीता, ब्रहमजीत पर मिलने के लिए दबाव बनाने लगी, लेकिन जब ब्रहमजीत ने मिलने से मना कर दिया तो अनीता ने उसके परिवार को सब कुछ बताने की बात कहकर लेकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। महिला की ब्लैकमेलिंग से युवक परेशान रहने लगा था।
पुलिस के मुताबिक 15 अप्रैल को वह अनीता को अपनी बाइक पर बैठाकर बिजली का बिल भरने के लिए बिजली ऑफिस ले गया। जिसके बाद वह महिला को गांव कबूलपुर से कुछ दूर गांव मोहला के जंगल में ले गया। जहां पर एक गंदे नाले पर ले जाकर उसकी हत्या कर दी। गांव मोहला के जंगल में गंदे नाले पर दोनों के बीच में जमकर कहासुनी हुई। जहां पर ब्रहमजीत ने पहले अनीता को जमीन पर पटक कर मारा और उसकी गर्दन पर पैर रख कर दबा दिया। जिसके बाद उसको गंदे नाले में डाल दिया।
जब ब्रहमजीत ने देखा कि अनीता का शरीर नाले में नहीं डुबा है तो उसने उसको बाहर निकाला और पहचान छुपाने के लिए उसके कपड़े उतारकर अपने साथ ले गया। इसके बाद लाश को छुपाने की नीयत से वापस नाले में डाल दिया।
आरोपी ने घर जाकर अपने पिता जगविंद्र को पूरी बात बताई। जिसके बाद उसका पिता बाइक पर बैठाकर उसे पलवल में एक रिश्तेदार के घर छोड़ आया। पुलिस ने आरोपी के पिता को 18 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया। अभी आरोपी पिता 2 दिन के पुलिस रिमांड पर है।
महिला गांव कबूलपुर में पिछले काफी समय से अकेली रह रही थी। उसका बेटा और बहू चेन्नई रहता है और पति काम के सिलसिले में अक्सर बाहर रहता है। महिला के घर के बाहर दो कुत्ते अक्सर रोटी खाने आते थे। जब महिला गायब हुई तो जंगल में इन्ही रॉकी और शेरू नाम के दो कुत्तों ने उसकी लाश को नाले में खोज लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा।

0
57 views

Comment