logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नानपारा (बहराइच) से बड़ी खबर* *जनपद बहराइच के नानपारा क्षेत्र अंतर्गत मालंगपुरवा गांव स्थित बाईपास रोड पर अजय ऑटो फ्यूल्स पेट्रोल पंप का भव्य उद्घाटन

*नानपारा (बहराइच) से बड़ी खबर*
*जनपद बहराइच के नानपारा क्षेत्र अंतर्गत मालंगपुरवा गांव स्थित बाईपास रोड पर अजय ऑटो फ्यूल्स पेट्रोल पंप का भव्य उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ।* *इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति एवं राजनीतिक हस्तियां मौजूद रहीं।*
*कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय राम निवास वर्मा जी (विधायक, नानपारा एवं नेता विधान मंडल दल, अपना दल (एस)) उपस्थित रहे। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. संतोष वर्मा जी (प्रदेश उपाध्यक्ष, समाजवादी पार्टी), सावित्री बाई फुले (पूर्व सांसद), तथा राजेश चौधरी जी (समाजवादी पार्टी प्रत्याशी, विधानसभा 283) ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।*
*इसके अलावा प्रमुख शिवपुर सुधीर याज्ञसेनी जी, विधायक प्रतिनिधि हरिहर वर्मा जी, अमन वर्मा जी, सौरभ वर्मा जी, अंचल वर्मा जी, राम वर्मा जी एवं क्षेत्राधिकारी मिहीपुरवा प्रद्युम्न सिंह जी भी उद्घाटन समारोह में उपस्थित रहे।*
*समारोह के दौरान मुख्य अतिथियों ने फीता काटकर पेट्रोल पंप का उद्घाटन किया और क्षेत्रवासियों को इस नई सुविधा के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस पेट्रोल पंप के शुरू होने से आसपास के ग्रामीणों को अब ईंधन के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और संसाधनों की बचत होगी।*
*कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे और सभी ने इस नई पहल का स्वागत किया। समारोह का समापन आभार व्यक्त करते हुए किया गया।*

रामेश्वर सिंह भदोरिया पत्रकार जिला बहराइच

6
100 views

Comment