logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

दुर्गा शक्ति नागपाल ने संभाला देवीपाटन मंडल आयुक्त का कार्यभार

गोंडा। 2010 बैच की आईएएस अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने मंगलवार को गोंडा पहुंचकर देवीपाटन मंडल की नई आयुक्त के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया। उनके आगमन पर सर्किट हाउस में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन एवं मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन सहित अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
कार्यभार संभालने के बाद आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने अधिकारियों के साथ बैठक कर मंडल के चारों जिलों की प्रशासनिक व्यवस्थाओं, विकास परियोजनाओं एवं जनहित से जुड़े कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहित एवं विकास कार्य उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेंगे।
बैठक के दौरान उन्होंने विशेष रूप से नेपाल सीमा से सटे जिलों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए और इन क्षेत्रों की वर्तमान स्थिति की जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि धार्मिक और विकास की दृष्टि से देवीपाटन मंडल प्रदेश में महत्वपूर्ण स्थान रखता है, इसलिए यहां के विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।

0
0 views

Comment