बढ़नी नगर पंचायत बोर्ड बैठक में विकास योजनाओं पर मंथन, नए कार्यों की बनी रणनीति
बढ़नी, सिद्धार्थनगर - बुधवार को बढ़नी नगर पंचायत सभागार में चेयरमैन सुनील अग्रहरि की अध्यक्षता एवं अधिशाषी अधिकारी अजय कुमार की उपस्थिति में नगर पंचायत बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व में कराए गए विकास कार्यों की समीक्षा की गई तथा आगामी योजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक के दौरान विकास कार्य प्रमुख मुद्दा रहा। विभिन्न वार्डों में आवश्यक सुविधाओं के विस्तार, अधूरे कार्यों को पूर्ण करने तथा नई परियोजनाओं के निर्माण को लेकर रणनीति बनाई गई। इसके साथ ही सभासदों से उनके-अपने क्षेत्रों की आवश्यकताओं के अनुसार प्रस्ताव मांगे गए, ताकि योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति दी जा सके। बैठक में सभासद निसार अहमद, श्रीमती सरोजा देवी, मनोज यादव, मो. अकबर, निजाम अहमद, सतीश चन्द्र शर्मा, सुश्री दरख्शा, श्रीमती आरशमा खातून, श्रीमती दीपमाला, श्री कन्हैया लाल मित्तल एवं रजीउद्दीन उपस्थित रहे। इसके अलावा मनोनीत सभासद त्रियुगी अग्रहरि, रामधनी मौर्य, श्रीमती अनीता जायसवाल, लिपिक ऋषभ मोदनवाल सहित अन्य कर्मचारी एवं गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। बैठक के अंत में चेयरमैन ने सभी सभासदों से क्षेत्रीय समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु सक्रिय सहयोग की अपील की।