logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम बण्डा ने किया बंडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण

न्यूज बंडा

➡️ देखी स्वास्थ्य सुविधाएं, दिए आवश्यक निर्देश

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देश पर एसडीएम बण्डा श्रीमती आरती यादव ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंडा का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाएं देख, स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे व्यक्तियों एवं उनके परिजनों से जानकारी ली एवं आवश्यक निर्देश दिए।

एसडीएम बण्डा श्रीमती आरती यादव ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रशव वार्ड, लेवर रूम, जनरल ओपीडी, स्टोर रूम, आपातकालीन वार्ड, नर्सिंग रूम, डॉक्टर ड्यूटी रूम सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता सहित सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित रहें इसके लिए दवाओं का पर्याप्त भंडार सुनिश्चित किया जावे। इसी प्रकार ऑक्सीजन सहित अन्य सर्जिकल संसाधन भी पर्याप्त मात्रा में मौजूद रहें।

उन्होंने कहा कि अस्पताल के अंदर एवं अस्पताल परिसर में साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए एवं सफाई कर्मियों की रोस्टर के हिसाब से 24 घंटे ड्यूटी सुनिश्चित की जावे जिससे कि अस्पताल परिसर स्वच्छ एवं साफ रहे। उन्होंने पेयजल के लिए लगाए गए वाटर कूलर की भी समय-समय पर सफाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर में एंबुलेंस 24 घंटे उपलब्ध रहे एवं कॉल आने पर तत्काल उसको रवाना किया जावे। उन्होंने निर्देश दिए कि अस्पताल परिसर के मुख्य गेट पर डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ एवं पैथोलॉजिस्ट के नाम, मोबाइल नंबर एवं उनकी ड्यूटी समय का चार्ट चस्पा किया जावे जिससे कि किसी भी व्यक्ति को कोई असुविधा का सामना न करना पड़े और आसानी से उसका स्वास्थ्य परीक्षण हो सके।

0
109 views

Comment