सोयत कलां क्षेत्र से गत दिवस दिनांक 22-04-2026 को बाइक चोरी
सोयत कलां - आगर मालवा जिले के सोयत क्षेत्र से गत दिवस दिनांक 22-04-2026 बार बुधवार को बिजली विभाग के कर्मचारी की बाइक चोरी हो गई है । बिजली विभाग के कर्मचारी जितेंद्र विश्वकर्मा अपनी बाइक ग्रीड के अंदर खड़ी कर के ग्रीड के अंदर गए तभी 1 अज्ञात व्यक्ति उनकी बाइक को लेकर फरार हो गया। जिसकी पूछताछ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में चेक करने पर बाइक चोर शेरपुर पेट्रोल पंप की ओर जाते हुए दिखा। संपूर्ण घटना क्रम की जानकारी पुलिस विभाग में दी गई जिसकी जांच चल रही है।