logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अपराध पर कड़ा शिकंजा: महिला उत्पीड़न मामलों का 60 दिन में निपटारा, अवैध खनन और नशा कारोबार पर सख्त कार्रवाई के निर्देश...

हजारीबाग: जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस उपाधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, निरीक्षक और थाना प्रभारियों को सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अधिकारियों को विशेष रूप से महिला उत्पीड़न, अनुसूचित जाति एवं जनजाति से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए 60 दिनों के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा गया है।
निर्देश में वर्ष 2025 से पहले के सभी लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निपटाने पर जोर दिया गया है। साथ ही जमानती और गैर-जमानती वारंट, इश्तेहार और कुर्की-जब्ती से जुड़े लंबित मामलों के निष्पादन के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा गया है।
पुलिस अधीक्षक ने सिविल कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था की नियमित समीक्षा कर सभी मानकों को पूरा करने का निर्देश दिया है। नशे के कारोबार में लिप्त गिरोहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और संगठित अपराध, अवैध खनन तथा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।
अवैध कोयला, बालू और पत्थर के उत्खनन पर पूर्ण रोक लगाने के लिए संबंधित अंचल अधिकारी और जिला खनन पदाधिकारी के साथ समन्वय बनाकर कार्रवाई करने को कहा गया है। वहीं साइबर अपराध से जुड़े लंबित मामलों को प्राथमिकता से निपटाने और आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
इसके अलावा सभी थाना प्रभारियों को आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर समय पर समाधान करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

0
47 views

Comment