logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सहरिया बस्ती में दुकानों पर बिक रही अवैध शराब पर रोक की महिलाओं ने उठाई मांग

उपखंड क्षेत्र के सोडाना गांव की सहरिया बस्ती डांडा में दुकानों पर शराब की अवैध बिक्री से नाराज सहरिया समाज की महिलाओं ने बड़ी संख्या में एसडीएम कार्यालय पहुंचकर भीम आर्मी के पूर्व जिलाध्यक्ष कमल बैरवा के नेतृत्व में एसडीएम राकेश कुमार रावत को ज्ञापन सौंपा।
महिलाओं ने बताया कि 3 दिन पहले भी एसडीएम को ज्ञापन दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने से महिलाओं ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए बुधवार को फिर से ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में बताया कि सोडाना गांव की सहरिया डांडा बस्ती में लगी दुकानों पर अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। जिसके चलते सहरिया मजदूर कमाई को शराब में उड़ा रहे हैं। दुकानों पर बैठकर लोग शराब पीकर उत्पात मचाते हैं। जिससे महिलाओं एवं युवतियों को परेशानी होती है। कई व्यक्ति शराब पीकर घर पर बच्चों व महिलाओं से मारपीट करते हैं। शराब से तंग आकर 2 महिलाओं ने आत्महत्या का प्रयास भी किया था, जिन्हें बड़ी मुश्किल से बचाया गया। ज्ञापन में मांग की गई कि 24 घंटे के अंदर सहरिया बस्ती से ठेका हटवाकर शराब की बिक्री पर रोक लगाई जाए। कार्रवाई नहीं होने पर महिलाओं ने एसडीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी। ज्ञापन देने के दौरान नंदन बाई, सावित्री बाई, कौशल्या बाई, सरस्वती, मिथिलेश, द्वारक्या बाई, बसंती बाई, कौशल्या बाई, भरोसी बाई, धनिया बाई, माना बाई, राधा बाई, उर्मिला बाई मौजूद थी।
Aima media jhalawar

5
524 views

Comment