logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

डग में 'एक विद्यार्थी एक परिंदा' अभियान: स्टूडेंट्स और टीचर्स ने लगाए 101 परिंडे, दाना-पानी की व्यवस्था भी की

झालावाड़ जिले की डग पंचायत समिति के सरकारी उच्च प्राथमिक स्कूल टोकड़ा में भीषण गर्मी के मद्देनजर पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था हेतु "एक विद्यार्थी एक परिंदा" महाअभियान शुरू किया गया।
इस अभियान के तहत पहले चरण में कुल 101 परिंडे लगाए गए हैं। अभियान के संयोजक टीचर राम सिंह यादव ने बताया कि ये परिंडे स्कूल परिसर के साथ-साथ गांव में घरों के पास भी लगाए गए हैं।
इस कार्यक्रम में सभी स्टूडेंट्स, टीचर्स और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने संकल्प लिया कि वे प्रतिदिन इन परिंडों में दाना और पानी की व्यवस्था का ध्यान रखेंगे।

इस अवसर पर ग्रामवासी और स्कूल स्टाफ मौजूद रहे। इनमें प्रिंसिपल बगदू सिंह, सोनू मीणा, शिवचरण मीणा, विवेक चौधरी, सुरेंद्र कुमार, भुवनेश कुमार, प्रवीण कुमार और सुनील सैनी शामिल थे।

Aima media jhalawar

9
486 views

Comment