छत्तीसगढ़ से रूह काप जाने की खबर से देशभर में हड़कंप पता चला माँ बेटी ने की हत्या
बृहस्पतिवार 23अप्रैल 2026 रिपोर्ट सत्यप्रकाश सोनी मुख्य संपादक मुंबई/संवाददाता छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक भयानक और रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है, जहां मोबाइल की लत एक पिता की जान की दुश्मन बन गई। सितंबर 2025 में डीडी नगर इलाके के वीरेंद्र भारती गोस्वामी की संदिग्ध मौत को परिजनों ने 'बाथरूम में गिरने' का हादसा बताया था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर मिले 17 गहरे जख्मों ने इस साजिश का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि बेटी को मोबाइल देखने से मना करने पर हुए विवाद में पत्नी दीपा और दो बेटियों ने मिलकर बैट और ईंट से पीट-पीटकर वीरेंद्र की हत्या कर दी थी। हद तो तब हो गई जब आरोपी पत्नी ने इस हत्या को हादसा बताकर अनुकंपा नियुक्ति भी हासिल कर ली। 6 महीने बाद पुलिस की पूछताछ में सच सामने आने पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह घटना समाज के लिए एक चेतावनी है कि कैसे डिजिटल सनक रिश्तों के खून की वजह बन रही है।