logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गारीयाधार में श्री वालमराम बापा की 140वीं पुण्यतिथि पर भव्य शोभायात्रा आयोजित

गारीयाधार में श्री वालमराम बापा की
140वीं पुण्यतिथि पर भव्य शोभायात्रा आयोजित

गारीयाधार (जिला भावनगर)
दिनांक: 23 अप्रैल, 2026

गारीयाधार में दिनांक 21 अप्रैल, 2026 को परम पूज्य
संत श्री वालमराम बापा की 140वीं पुण्यतिथि के अवसर पर
भव्य एवं भक्तिमय शोभायात्रा का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर शहर एवं आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालु
बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। शोभायात्रा के दौरान
भजन-कीर्तन, धार्मिक झांकियां तथा पारंपरिक वेशभूषा में
सजे महिला-पुरुष एवं युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मार्ग में विभिन्न स्थानों पर प्रसाद वितरण तथा सेवा शिविरों का
आयोजन किया गया, जिससे पूरे शहर में भक्तिमय वातावरण
निर्मित हुआ।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति तथा
सेवाभावी कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

✍️ रिपोर्टर : Panchal Pankaj
📍 स्थान : गारीयाधार

9
457 views

Comment