logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जेईई मेन्स 2026 में एम.के. डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल के छात्र प्रणय प्रत्यूष ने पाई शानदार सफलता

20 अप्रैल 2026 को एनटीए द्वारा आयोजित देश की प्रतिष्ठित परीक्षा जेईई मेन्स 2026 का परिणाम घोषित किया गया, जिसमें लाखों छात्रों ने भाग लिया। इस कठिन प्रतिस्पर्धा में एम.के. डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, डाल्टनगंज के छात्र प्रणय प्रत्यूष ने 99.15 परसेंटाइल हासिल कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।

प्रणय प्रत्यूष, श्री कुमार प्रफुल्ल किरण एवं श्रीमती पूनम किरण के सुपुत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय के साथ-साथ उनके परिवार का भी मान बढ़ा है। विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती इंद्राणी चटर्जी ने उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उनके अभिभावक भी मौजूद रहे।
प्राचार्या ने बताया कि विद्यालय के अनुभवी एवं योग्य शिक्षकों द्वारा छात्रों को बोर्ड एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए विशेष रूप से तैयार किया जाता है। आधुनिक शिक्षण सामग्री, स्मार्ट बोर्ड और अतिरिक्त कक्षाओं के माध्यम से छात्रों की अवधारणाओं को मजबूत किया जाता है, जिससे वे आत्मविश्वास के साथ परीक्षाओं का सामना कर सकें।

उन्होंने कहा कि छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के निरंतर प्रयास और अभिभावकों के सहयोग से ही ऐसे उत्कृष्ट परिणाम संभव हो पाते हैं। अंत में प्राचार्या ने प्रणय प्रत्यूष के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

0
0 views

Comment