logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जिला एटा में परशुराम शोभायात्रा रही भव्य, जयकारों से गूंजा शहर , सड़कों पर लगा जाम

परशुराम शोभायात्रा रही भव्य, जयकारों से गूंजा शहर एटा

दो किलोमीटर से अधिक लंबी झांकियों के दर्शन कर श्रद्धालु अभिभूत, आतिशवाजी और पुष्प वर्षा कर हुआ स्वागत

, एटा शहर में धूमधाम से भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकाली गई। इस भव्य, दिव्य शोभायात्रा में दो किलोमीटर से भी अधिक लंबी झांकियों की कतार देख श्रद्धालु अभिभूत हो उठे। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया तथा आरती उतारी गई। रास्ते में जगह-जगह आतिशबाजी हुई। ब्राहाण समाज द्वारा निकाली गई शोभायात्रा में विभिन्न वर्गों के लोग भी शामिल हुए। भगवान परशुराम के जयकारों से माहौल गुंजायमान रहा।

शोभायात्रा का शुभारंभ रेलवे रोड स्थित अतिथि निवास से हुआ। यहां झांकियों की लंबी कतार लगी हुई थी।

अधिकांश झांकियों के साथ नृत्य करने वाले कलाकार और बैंडबाजे शामिल थे। दो दर्जन डीजे वाहन भी शामिल रहे। रेलवे रोड पर तमाम समाजसेवियों ने स्वागत के लिए शिविर लगाए थे, जहां प्रसाद वितरण भी किया जा रहा था। शोभायात्रा के शुभारंभ अवसर पर भगवान परशुराम की आरती उत्तारी गई। इसके बाद एक-एक कर झांकियां आगे बढ़ना शुरू हुई तो अतिथि निवास से लेकर जीटी रोड स्थित ठंडी सड़क तिराहे तक झांकियों की कतार

लग गई। आधा दर्जन खुली कारें जिनका इस्तेमाल सादियों में होता है श्री सोभायात्र में शामिल रहीं, जिन पर ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ नागरिक सवार थे।

शोभायात्रा में डेढ़ दर्जन नृत्य मंडलियां भी शामिल थी जो डीजे पर गूंज रहे भगवान के भजनों पर नृत्य करते हुए चल रहीं थीं। इन कलाकारों को दूर-दराज से यहां बुलाया गया था। शोभायात्रा में आधा दर्जन से अधिक काली मंडल भी शामिल रहे। काली मंडलों का तलवारबाजी का प्रदर्शन देखने को मिला। शोभायात्रा जब ठंडी सड़क के लिए मुड़ी ती महाराणा प्रताप नगर, विजय नगर, कटरा मुहल्ला आदि मुहल्लों के लोग, महिलाएं आरती के थाल लिए सड़कों पर आ गई और भगवान की आरती उतारी।

शोभायात्रा में शामिल भगवान परशुराम

की झांकी करण

शोभायात्रा ननूमल चौराहा, लोकमनदास तिराहा, होली मुहल्ला, बजरंग बली चौराहा सहित अन्य स्थानों पर होते हुए फिर से जीटी रोड पर दूसरी दिशा में पहुंची। स्वागत सत्कार का दौर यहां भी चलता रहा।

परशुराम शोभायात्रा की तैयारियां कई दिनों से चल रहीं थीं। यह पहले ही तय कर लिया गया था कि इस बार शोभायात्रा का स्वरूप पिछली बार की अपेक्षा और अधिक भव्य होगा। तैयारियों का अंजाम सड़कों पर भी दिखाई दिया। शोभायात्रज में शहर के लोग तो शामिल थे ही, आसपास के गांवों के लोग भी शामिल होने के लिए पहुंचे। सोभायात्रा को लेकर शहर में

शहर में बुधवार को निकाली गई परशुराम शोभायात्रा में उमड़ी लोगों की भीड़ करण

ड्रोन से निगरानी, भारी पुलिस वल की रही तैनाती

परशुराम शोभायात्रा में शामिल झाकियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस कर्मियों के जत्थों ने संभाल रखी थी। प्रत्येक झांकी के साथ पुलिस की सशस्त्र टीम लगाई गई। यात्रा मार्ग की छावनी बना दिया गया। जिलेभर के थानों का फोर्स, पीएसी सड़कों पर दिखाई दी।

भव्य सजा की गई। चौराहों को भगवा झंडों से पाट दिया गया। जगह-जगह बिजली की झालरों से सजावट की गई। यात्रा मार्ग की सड़कों पर लोगों ने रंगोली भी बनाई।

इस अवसर पर उद्योगपति अजय चतुर्वेदी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डा. दिनेश वशिष्ठ, प्रेमीराम मिश्र, सत्यप्रकाश शर्मा एडवोकेट, शिवेंद्र मिश्रा, निशीत शर्मा बीबी, मेला अध्यक्ष चंदन शर्मा, आदर्श मिश्रा हैनी, स्वागत पचौरी, सूर्यकांत शर्मा, विपलव तिवारी, सचिन उपाध्याय, हेमंत उपाध्याय, अर्पित उपाध्याय, दिलीप पचौरी बिट्टू, मुकेश देक्षित, सचिन दुबे, प्रमोद दीक्षित, उमाशंकर गिरि, अविनाश जी

बंद करनी पड़ी भारी वाहनों की आमद

भगवान परशुराम शोभायात्रा में उमड़ी भीड़ और झांकियों की बहुतायत के चलते भारी वाहनों की आमद पुलिस को रोकनी पड़ी। हालांकि एक दिन पूर्व ही बुधवार रात 11 बजे तक नो एंट्री धोषित कर दी गई थी, फिर भी कुछ कामर्शियल वाहन जी शहर के अंदर आते है उन्हें नहीं आने दिया गया। हालांकि सड़क पर झांकिया भी निकलती रहीं और हल्के वाहनों का ट्रैफिक नहीं रोका गया। इसका लाभयह रहा कि ज्यादा देर के लिए जाम नहीं लगा। जिन वाहनों का शहर में दाखिल होना जरूरी था, उन्हें बाईपास होते हुए अलीगंज रोड से दाखिल होने की अनुमति दी गई।

ठंडी सड़क तिराहे पर पहुंची शोभायात्रा में शामिल ब्राह्मण समाज के लोग करण

अतिथि निवास पर बुधवार को भगवान परशुराम शोभायात्रा के शुभारंभ अवसर पर जयकारे लगाते लोग जार

शर्मा, अवधेश मिश्रा, रामेश्वर पचौरी, ब्रजेश तिवारी, अमित मिश्र, विनीत भारद्वाज, राजीव शर्मा एडवोकेट, रजनीकांत शर्मा, विवेक वशिष्ठ, राजीव शुक्ला, सोनी वशिष्ठ, प्रवेश मिश्रा, संजय उपाध्याय एडवोकेट,

सौरभ मिश्रा, पूर्व विधायक सुधाकर वर्मा, अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता, गणेश वाष्र्णेय, अनुज जैन, पूर्व पालिकाध्यक्ष राकेश गांधी एवं मीरा गांधी आदि मौजूद रहे।

24
11173 views

Comment