logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पलामू में 1.20 करोड़ की रंगदारी मांगने वाला कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

पलामू: जिले में रंगदारी और जमीन विवाद से जुड़े एक गंभीर मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शहर थाना क्षेत्र में जमीन को लेकर 1 करोड़ 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में पुलिस ने अपराधी जय प्रकाश शुक्ला उर्फ जे.पी. शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया है।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि 21 अप्रैल 2026 को नन्द कुमार यादव ने शहर थाना में लिखित आवेदन देकर रंगदारी मांगने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए कांड संख्या 133/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई।


पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हाउसिंग कॉलोनी स्थित उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए।

पुलिस के अनुसार, जय प्रकाश शुक्ला का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ पलामू, गढ़वा और रांची के विभिन्न थानों में हत्या, आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है और साक्ष्य के आधार पर जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

6
233 views

Comment