logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

दिव्यांगजनों के लिए मसीहा बने विधायक रोमी साहनी, मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल पाकर खिले चेहरे

संवाददाता : आकाश सिंह (AIMA) लखीमपुर खीरी।
पलिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विकासखंड बिजुआ, बांकेगंज एवं पलिया में विधायक रोमी साहनी ने मानवता और सेवा का परिचय देते हुए अपनी विधायक निधि से दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल वितरित कीं। इस सराहनीय पहल से दिव्यांगजनों को अब आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी और वे आत्मनिर्भर जीवन की ओर मजबूत कदम बढ़ा सकेंगे।
कार्यक्रम के दौरान विधायक रोमी साहनी ने कहा कि दिव्यांगजन समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जरूरतमंदों की मदद के लिए वह हमेशा तत्पर रहेंगे।
इस दौरान नन्हकी, धर्मेंद्र, पवन कुमार, गुड्डी देवी, अमित कुमार मौर्या, मोहित, सुनील कुमार, मंजीत एवं विपिन कुमार समेत कई दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल प्रदान की गई। ट्राईसाइकिल पाकर लाभार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने विधायक का आभार व्यक्त किया।

0
0 views

Comment