logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जिला सोनभद्र. अनपरा नवागत थाना प्रभारी को चोरों की सलामी, शिव मंदिर समेत विभिन्न स्थानों पर चोरी

अनपरा कॉलोनी परिसर में स्थित शिव मन्दिर से चांदी का त्रिशूल, दान पेटी की नकदी,व DVR चोरी, दो और वारदात से पुलिस पर उठे सवाल नवागत थाना प्रभारी निरीक्षक को चोरों ने लगातार चोरी की घटना को अंजाम देकर दे डाली खुली चुनौती।दो चोरी की घटना का अभी तक खुलासा भी नहीं हो पाया था कि बदमाशों ने तीसरी वारदात को अंजाम देकर क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

ताजा मामला अनपरा कॉलोनी परिसर स्थित प्राचीन शिव मंदिर का है, जहां देर रात अज्ञात चोर मंदिर में घुस गए और चोरी की घटना को शातिराना अंदाज में अंजाम दिया। चोरों में मंदिर में स्थापित भगवान शिव के ऊपर रखा चांदी का त्रिशूल, दान पेटी में रखा नगदी, तथा परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों का DVR तक उड़ा ले गए।
फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही शातिर चोरों को गिरफ्तारी कर घटना का खुलासा किया जाएगा। वहीं लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर धब्बे लग रहे हैं।।

7
808 views

Comment