शाहजहांपुर में एक और घूसखोर अधिकारी, नौ हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा; 48 घंटे में दूसरा एक्शन
शाहजहाँपुर
एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते हुए संम्प्रति क्षेत्रीय विपणन अधिकारी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए टीम ने एक्शन लिया। यह जिले में 48 घंटे के अंदर दूसरी रिश्वतखोरी की पकड़ है।
बरेली से आई एंटी करप्शन टीम ने तिलहर की नवीन मंडी से संम्प्रति क्षेत्रीय विपणन अधिकारी को नौ हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ मीरानपुर कटरा थाने में भ्रष्टाचार अधिनियम की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई। 48 घंटे के अंदर जिले में दूसरा व्यक्ति रिश्वत लेते हुए टीम ने धरा है।