वेदवती सोसाइटी ने "स्वच्छ जरवल,सुंदर जरवल" का लिया संकल्प
जनपद बहराइच के अंतर्गत नगर पंचायत जरवल में वेदवती सोसाइटी ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत "स्वच्छ जरवल,सुंदर जरवल" मिशन का मुख्य विषय बनाकर निशुल्क अपनी सेवाएं शुरू की है,निशुल्क सेवाओं में नगर पंचायत के अंतर्गत रहने वाले समुदाय के विकास हेतु वार्ड में स्वच्छ कम्युनिटी का निर्माण, प्रत्येक वार्ड में वाटर फ्रीजर,बगीचे के साथ-साथ मनमोहक वातावरण बनाने का संकल्प लिया है,आगामी समय में नगर पंचायत जरवल को स्वच्छ भारत मिशन अर्बन 2.0 में नंबर वन बनाने का वेदवती सोसाइटी ने संकल्प लिया है,वेदवती सोसाइटी के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर संतोष कुमार का कहना है कि सर्वप्रथम हम नगर पंचायत जरवल को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराएंगे,साथ-साथ स्वच्छ वातावरण में नगर पंचायत जरवल वासियों को ताज़ी हवा हेतु गार्डन की भी उपलब्धता कराएंगे,इसके पश्चात यदि आम जनमानस का साथ मिलता रहा तो यहां 50 बेडो से सुसज्जित एक अस्पताल का भी संचालन होगा जो यहां के नजदीकी आम जनमानस के लिए मिल का पत्थर साबित होगा,