हरियाणा पुलिस में चयनित होने पर सुनीता को मिली बधाइयाँ, क्षेत्र में खुशी की लहर
ऐलनाबाद
हरियाणा पुलिस में चयनित होने पर सुनीता को मिली बधाइयाँ, क्षेत्र में खुशी की लहर
ऐलनाबाद क्षेत्र के मिर्जापुर की बेटी और गंधेली की बहू सुनीता ने हरियाणा पुलिस में चयनित होकर पूरे इलाके का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर गांव और आसपास के क्षेत्र में खुशी का माहौल है तथा लोगों द्वारा उन्हें लगातार बधाइयाँ दी जा रही हैं।
सुनीता ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ हौसले के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी सफलता इस बात का प्रमाण है कि आज बेटियाँ किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं और निरंतर नई ऊँचाइयों को छू रही हैं।
परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि सुनीता की यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा है। उनकी सफलता से युवाओं, विशेषकर बेटियों को आगे बढ़ने की नई दिशा मिलेगी।
ईश्वर से सभी ने प्रार्थना की कि सुनीता आगे भी इसी तरह सफलता की सीढ़ियाँ चढ़ती रहें और समाज व प्रदेश का नाम रोशन करती रहें।