फौजी का सामान बता ट्रक में डोडापोस्त ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार
एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने ट्रक चालक को 360 किलोग्राम डोडा पोस्त सहित गिरफ्तार कर लिया है नशा तस्कर की पहचान नाहरपुर जिला गुरदासपुर पंजाब निवासी हरविंद्र सिंह के रूप मे हुई है पूछताछ के दौरान आरोपित ने बताया कि वह ट्रक में घरेलू सामान लोड कर के तमिलनाडु से जम्मू लेकर जा रहा था रास्ते में मध्यप्रदेश से यह नशीला पदार्थ खरीदा था पकड़े जाने पर आरोपी ने कहा कि सामान फौजी का है लेकिन सामान के पीछे डोडा पोस्त छिपाया हुआ था पकड़े गए नशे की कीमत 35 लाख रुपए है