logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कटिहार- अमदाबाद डुमरिया में 6 परिवारों के 13 घर जलकर राख

अमदाबाद के डुमरिया गांव, वार्ड नंबर में चूल्हे की एक चिंगारी ने 6 परिवारों के 13 घरों को पलभर में राख कर दिया। खाना बनाते समय लगी आग तेज हवा में इतनी फैली कि कोई कुछ नहीं बचा पाया।
सबसे दर्दनाक की बात है कि अब्दुल हन्नान की बेटी की शादी 28 अप्रैल को है। शादी के लिए रखे 3 लाख नगद, जेवर, कपड़े,फर्नीचर सब जलकर खाक हो गया। एक पिता की सालों की कमाई और बेटी के अरमान पल में स्वाहा।
14 लोग आज खुले आसमान के नीचे हैं।
जिला प्रशासन मौके पर पहुंच कर मदद का भरोसा दिया है।
गर्मी में जरा सी लापरवाही दर्जनों जिंदगियों पर भारी पड़ गई आप सभी से अपील है, चूल्हे-गैस के पास सावधानी बरतें | न्यूज कटिहार से राजू चौधरी उर्फ राजेश अग्रवाल की रिपोर्ट

3
1519 views

Comment