logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आईगाॅट मिशन कर्मयोगी प्लेटफार्म पर जिले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को किया गया पुरस्कृत

आईगॉट मिशन कर्मयोगी प्लेटफॉर्म पर जिले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को किया गया पुरस्कृत

कलेक्टर भिण्ड ने सिविल सेवा दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार भिण्ड में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों को सम्मानित किया। यह सम्मान “साधना सप्ताह” अभियान के अंतर्गत आईगॉट मिशन कर्मयोगी प्लेटफॉर्म पर जिले में लोक सेवकों की श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर किया गया।
इस अवसर पर उच्च मा. शिक्षक शास. उच्च मा.शाला पांडरी श्री देव कुमार दुबे (313 कोर्स), आयुष मेडिकल ऑफिसर डॉ. नीरज पाण्डेय (249 कोर्स), ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी श्री शंकर लाल निथरवाल (224 कोर्स), सिटी मिशन मैनेजर (डूडा) श्री विजय सक्सेना (212 कोर्स), सहा.ग्रेड 2 (डीटीआईसी) श्री नवीन सिंह तोमर (156 कोर्स), लीड ट्रेनर ई-गवर्नेंस श्रीमती चेष्टा जैन (130 कोर्स), मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मेहगांव श्री राजीव कुमार मिश्र (120 कोर्स), स्वास्थ्य विभाग से डॉ आलोक शर्मा (119 कोर्स), होम्योपैथिक मेडिकल ऑफिसर डॉ माधवी कौल (116 कोर्स), सिटी मिशन मैनेजर नगर पालिका परिषद भिण्ड श्री अमरीश कुमार शुक्ला (115 कोर्स) ने प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया।
इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड, अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
Department Of Revenue, Madhya Pradesh
#भिण्ड
#Bhind

25
988 views

Comment