logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रेलवे स्टेशन पर ‘एयर स्ट्राइक’ मॉक ड्रिल, दिखाई दी तत्परता

झालावाड़| रेलवे स्टेशन पर बुधवार को एयर स्ट्राइक परिदृश्य आधारित मॉक ड्रिल किया गया। आपदा स्थिति में विभिन्न विभागों की तैयारियों और समन्वय क्षमता को परखने के लिए यह अभ्यास किया गया, जिसमें जिला प्रशासन, पुलिस, सिविल डिफेंस, चिकित्सा व फायर ब्रिगेड की टीमों ने भाग लिया।
ड्रिल के दौरान आपात स्थिति का काल्पनिक परिदृश्य बनाकर जनहानि, आगजनी और घायलों को सुरक्षित निकालने की कार्रवाई प्रदर्शित की गई। सूचना मिलते ही सभी टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस व सिविल डिफेंस ने क्षेत्र को घेरकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया, जबकि मेडिकल टीम ने घायलों को प्राथमिक उपचार देकर अस्पताल भिजवाया। फायर ब्रिगेड ने आग पर नियंत्रण किया। मॉक ड्रिल की सूचना पर कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ और एसपी अमित कुमार मौके पर पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे अभ्यास आपात स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने में मददगार होते हैं। इस दौरान एसडीएम अनुराग भार्गव, सीईओ शंभुदयाल मीणा, एएसपी भागचंद मीणा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
Aima media jhalawar

1
343 views

Comment