logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कलयुगी बेटे ने की मां की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह


बलौदाबाजार। ग्राम मगरवाय में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बेटे ने ही अपनी मां की बेरहमी से हत्या कर दी। रिश्तों को शर्मसार करने वाली इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, जमीन बंटवारे को लेकर मृतिका बेबी वर्मा और उसके बेटे धनेश्वर वर्मा उर्फ धन्नू के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। 21 अप्रैल की शाम विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने गुस्से में आकर जलाऊ लकड़ी से अपनी ही मां के सिर पर प्राणघातक वार कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में अपराध क्रमांक 334/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपी धनेश्वर वर्मा (42 वर्ष), निवासी ग्राम मगरवाय को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है।

थाना प्रभारी लखेश केवट ने बताया जमीन विवाद के चलते आरोपी ने अपनी मां पर प्राणघातक हमला किया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।”

9
732 views

Comment