logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

20 अप्रैल 209 तक किसानों ने गेहूं विक्रय के लिए स्लाॅट बुक कराए

20 अप्रैल 209 तक किसानों ने गेहूं विक्रय के लिए स्लॉट बुक कराए

जिले में कुल 31 उपार्जन केन्द्र संचालित है, जिन पर 15 अप्रैल 2026 से गेहूं उपार्जन हेतु सम्पूर्ण व्यवस्थाएँ शासन द्वारा निर्धारित की गई है। 20 अप्रैल 2026 तक जिले में संचालित समस्त उपार्जन केन्द्रों पर कुल 209 स्लॉट बुक हो चुके है, जिनमें से 46 किसानो से 1889.50 क्विंटल गेहू का उपार्जन किया गया है।
जिला प्रबंधक मुरैना ने बताया कि जिले में उपार्जन हेतु 1300 गठान बारदाना भण्डारित है एवं 600 गठान जूट बारदाना एवं 1000 गठान पीपी बारदाना आगामी 08 दिवस में प्राप्त होना संभावित है, जो कि जिले में उपार्जन के लक्ष्य अनुसार पर्याप्त है। जिले में निरंतर स्लॉट बुकिंग की प्रकिया चल रही है। 20 अप्रैल की स्थिति में 30 अप्रैल 2026 तक कुल 762 स्लॉट बुक हो चुके है एवं निरंतर उपज विक्रय हेतु किसान उपार्जन केन्द्रों पर भी उपस्थित हो रहे है।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh Department of Agriculture, Madhya Pradesh

83
1469 views

Comment