काॅमर्शियल टेक्स कार्यालय हेतु मौजा छौंदा सर्वे क्र. 1104 पर प्रस्तावित आपत्ति 3 दिवस में प्रस्तुत करें
कॉमर्शियल टेक्स कार्यालय के भवन निर्माण हेतु मौजा छौंदा सर्वे क्र. 1104 पर प्रस्तावित
आपत्ति 3 दिवस में प्रस्तुत करें
एसडीएम मुरैना के निर्देश पर अतिरिक्त तहसीलदार मुरैना ने बताया कि सहायक आयुक्त वाणिज्यकर मुरैना श्री सतेन्द्र चोरसिया द्वारा कॉमर्शियल टेक्स कार्यालय भवन निर्माण हेतु मौजा छौंदा तहसील व जिला मुरैना में स्थित भूमि सर्वे कमांक 1104 रकवा 2.1600 हे. में से रकवा 0.070 हे. भूमि हस्तांतरित किये जाने के प्रकरण इस न्यायालय में लंम्बित है।
उक्त भूमि को आरक्षित किये जाने में किसी भी व्यक्ति को कोई आपत्ति हो तो वह प्रकरण में 3 दिवस के अन्दर न्यायालय में उपस्थित होकर स्वंय अथवा अभिभाषक के माध्यम से अपनी आपत्ति प्रस्तुत कर सकता है। म्याद उपरांत प्रस्तुत आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
-
#JansamparkMP #Morena #morena2026 Jansampark Madhya Pradesh