कृषि उपज मंडी समिति मुरैना में कृषकों द्वारा फसल विक्रय हेतु मोबाइल नंबर एवं आधार कार्ड की अनिवार्यता
कृषि उपज मंडी समिति मुरैना में कृषकों द्वारा फसल विक्रय हेतु मोबाइल नंबर एवं आधार कार्ड की अनिवार्यता
अब कृषकों को नगद भुगतान 2 लाख रूपये तक इससे अधिक की राशि आरजीटीएस के माध्यम से
प्रदेश की समस्त कृषि उपज मण्डी समितियों में ई-मण्डी योजना प्रभावशील है। जिसके अन्तर्गत मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड भोपाल द्वारा प्रदेश की समस्त कृषि उपज मण्डियों में किसानों को अपनी फसल (कृषि उपज) विक्रय हेतु ई-मण्डी ऐप में मोबाइल नम्बर एवं आधार कार्ड की अनिवार्यता के निर्देश दिये गये हैं।
इसके अतिरिक्त मण्डी बोर्ड भोपाल द्वारा प्रदेश की समस्त कृषि उपज मण्डियों में कृषकों की फसल विक्रय से लेकर भुगतान तक की समस्त प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गयी है। जिसमें किसानों को 2 लाख रूपये तक नगद भुगतान एवं 2 लाख से अधिक की राशि सम्बंधित किसान के बैंक खाते में आरजीटीएस के माध्यम से भेजे जाने का प्रावधान किया गया है।
-
#Morena #JansamparkMP Department of Agriculture, Madhya Pradesh #MadhyaPradesh Jansampark Madhya Pradesh