logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

22 अप्रैल तक जिले में 246 किसानों से 8291 क्विंटल गेहूं उपार्जन

22 अप्रैल तक जिले में 246 किसानों से 8291 क्विंटल गेहूँ का उपार्जन

किसान 30 अप्रैल तक स्लॉट बुक कराकर समर्थन मूल्य पर गेहूँ का विक्रय करें

रबी विपणन वर्ष 2026-27 में जिले में समर्थन मूल्य पर एफ.ए.क्यू. गुणवत्ता के गेहूँ का उपार्जन 15 अप्रैल 2026 से प्रारम्भ हो चुका है। 22 अप्रैल 2026 तक जिले में 246 किसानों से 8291 क्विंटल गेहूँ का उपार्जन किया जा चुका है।
जिला आपूर्ति नियंत्रक मुरैना ने बताया कि शासन स्तर से प्राप्त निर्देशानुसार समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु वर्तमान में छोटे किसान (2 हेक्टेयर से कम रकबा वाले) किसानों के स्लॉट बुक 30 अप्रैल 2026 तक किया जाना है। ऐसे सभी किसानों से आग्रह है कि अपने स्लॉट 30 अप्रैल 2026 तक बुक कराकर समर्थन मूल्य पर गेहूँ का विक्रय करें। जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन हेतु 34 उपार्जन केन्द्र खोले गये है, जिन पर सुगमता से गेहूँ का उपार्जन कार्य चल रहा है। बड़े किसानों के 30 अप्रैल 2026 के बाद स्लॉट बुक होंगे।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena Department of Agriculture, Madhya Pradesh

67
1373 views

Comment